लिकोरिया का रामबाण इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 17:19

इन घरेलू नुस्‍खों से दूर हो सकती है महिलाओं की सफेद पानी आने की समस्‍या :-


​मेथी से सफेद पानी का इलाज

तीन चम्‍मच मेथीदाना को आधे घंटे तक एक लीटर पानी में उबालें। इसके बाद पानी को छानकर पानी को ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इस पानी को पीएं। लिकोरिया में मेथीदान योनि के माइक्रोफ्लोरा और पीएच के स्‍तर को संतुलित रखने में मदद करता है।

​केले से सफेद पानी का इलाज कैसे करें-

रोज सुबह एक पका केला खाएं और बेहतर परिणाम के लिए केले के साथ घी लें। चीनी या गुड़ के साथ केला लेना भी फायदेमंद रहता है। केला योनि से हानिकारक सूक्ष्‍मजीवों को बाहर निकालता है।

लिकोरिया का घरेलू इलाज है धनिए के बीज

10 ग्राम धनिया के बीजों को रातभर के लिए 100 मि.ली पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें। धनिये के बीजों का पानी पीने से शरीर से विषाक्‍त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्‍वस्‍थ रहता है। आप एक हफ्ते तक ये नुस्‍खा आजमा कर देख सकती हैं।

​लिकोरिया का घरेलू उपचार चावल और पानी का काढ़ा

सदियों से योनि से सफेद पानी आने के घरेलू उपाय के रूप में चावल और पानी के काढ़े का इस्‍तेमाल किया जाता रहा है। एक लीटर पानी में चावल उबाल लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस पानी को पी लें। बेहतर और जल्‍दी परिणाम पाने के लिए चावल के पानी में जंबुल के बीजों का पाउडर भी मिला सकती हैं।
​
​लिकोरिया का देसी इलाज है आंवला

एक से दो चम्‍मच आंवले पाउडर को शहद में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्‍ट बना लें। आपको इसे दिन में दो बार खाना है। इसके अलावा एक कप पानी में एक चम्‍मच आंवले का पाउडर डालकर आधा होने तब उबाल लें। स्‍वाद के लिए इस काढ़े में शहद या चीनी भी मिला सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट कच्‍चा आंवला खाना भी लाभकारी होता है।

​लिकोरिया बीमारी का घरेलू नुस्खा पानी पीना

ज्‍यादा पानी पीने से संक्रमित बैक्‍टीरिया शरीर से बाहर निकल जाता है। दिनभर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीएं। जब भी जरूरत लगे पेशाब करने जरूर जाएं। ज्‍यादा देर तक पेशाब करने रोकने से बैक्‍टीरिया जमने लगते हैं। नींबू मूत्रवर्द्धक होता है इसलिए आप नींबू पानी भी पी सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info